*विवेक नगर, जैतहरी समेत जिले भर में चला भंडारे का कार्यक्रम, प्रसाद के लिए लगा रहा भक्तों कि कतार*
अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

विवेक नगर, जैतहरी समेत जिले भर में चला भंडारे का कार्यक्रम, प्रसाद के लिए लगा रहा भक्तों कि कतार
जिले भर में चला मां दुर्गा शक्ति के प्रसाद वितरण का एक ूूूकार्यक्रम
रिपोर्टर :- चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर
जिला अनूपपुर के ब्लॉक जैतहरी अंतर्गत जैतहरी में कई स्थानों पर मां दुर्गा शक्ति के भंडारे का कार्यक्रम चला। समस्त स्थानों में भक्तों का और नागरिकों का भीड़ का माहौल रहा। आशिर्वाद के रूप में श्रद्धालू प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को बहुत शांत महसूस किए।
जिले भर में स्थापित रही मां दुर्गा शक्ति कि प्रतिमा
अटल द्वार नव दुर्गा उत्सव समिति जैतहरी, युवा मण्डल समिति,जैतहरी,नवनीत दुर्गा उत्सव समिति जैतहरी, नव दुर्गा उत्सव समिति बालक ग्रांउड जैतहरी समेत कई स्थानों पर मां दुर्गा शक्ति कि स्थापना रही। इसी क्रम में विवेक नगर कॉलोनी में भी मां दुर्गा उत्सव समिति विवेक नगर कॉलोनी के द्वारा विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
विवेक नगर में इनकी रही सहभागिता
अरुण सिंह, संतोष यादव, दुर्गेश पटेल,प्रतीक,अवधेश,दुर्गेश, दीपक डीजे, सोनू प्रजापति,आकाश,अश्विनी,मयंक शाहू, राजप्रताप, नीरालाल,गोल्डी,अर्जुन, विकास, मटरू, किशन, दिलीप, दीपक पटेल, पत्रकार एवं समाजसेवी चंद्रभान सिंह राठौर समेत समस्त युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता ने अपनी अहम सहभागिता निभाई।




