Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 2 अगस्त को 30 अगस्त तक ली जायेगी दावा-आपत्ति

सतना जिला मध्य प्रदेश

*प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 2 अगस्त को 30 अगस्त तक ली जायेगी दावा-आपत्ति*

(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 26 जुलाई 2023/भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 2 अगस्त को विहित स्थानों एवं मतदान केन्द्रों में किया जायेगा। संक्षिप्त पुनरीक्षण के इस कार्य में 2 अगस्त से 30 अगस्त तक कार्यालयीन समय में बीएलओ अपने मतदान केन्द्र में बैठकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। इस दौरान 12 अगस्त, 13 अगस्त तथा 19 एवं 20 अगस्त को अवकाश के दिनों में मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प भी होंगे।

निर्वाचन नामावली का प्रारूप प्रकाशन होने के बाद 3 अगस्त से 10 अगस्त के बीच जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र में बीएलओ की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारी प्रारूप मतदाता सूची का वाचन करेंगे। संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाता अथवा जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को पूर्ण हो जायेगी। वे अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने प्रारूप 6 में आवेदन अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ को प्रस्तुत करेंगे। इसी प्रकार प्रविष्टि में संशोधन के प्रारूप 8 और स्थानांतरित और मृत मतदाताओं के नाम हटाने प्रारूप 7 में आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Back to top button