जिला सतना जनसुनवाई में 95 आवेदकों के प्रकरणों का निराकरण की हुई सुनवाई
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला सतना जनसुनवाई में 95 आवेदकों के प्रकरणों का निराकरण की हुई सुनवाई
(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 4 जुलाई 2023/ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन सुनवाई में सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं को आवेदन लेकर आये 95 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंध मे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही डिप्टी कलेक्टर गोविन्द सोनी द्वारा भी जन सुनवाई में लोगों की समस्यायें सुनी गई। जनसुनवाई में विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे। सीईओ जिला पंचायत एवं डिप्टी कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।





