Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सुचिता पांडेय ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान बनाया*

तहसील मैहर जिला सतना मध्य प्रदेश

*सुचिता पांडेय ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान बनाया*

(पढ़िए तहसील मैहर से संवाददाता राजेश लोनी की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 29 अप्रैल 2022 को माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षा के परिणाम आज शुक्रवार की दोपहर एक बजे घोषित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि सतना जिले में *हाईस्कूल परीक्षा परिणाम* की जारी राज्य स्तरीय मैरिट सूची में अशासकीय ब्लू बेल्स हाई स्कूल मैहर की छात्रा *कु. सुचिता पांडेय* ने 500 के पूर्णांक में 496 अंक अर्जित कर प्रदेश में *पहला स्थान* हासिल किया है। इसी प्रकार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर सतना के छात्र *निष्कर्ष तिवारी* ने 491 अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में *छठवां स्थान*, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के छात्र *अनुज श्रीवास्तव* ने 490 अंक और सरस्वती शिक्षा मंदिर हाई स्कूल इटौरा के छात्र *दिव्यांश अग्निहोत्री* ने 490 अंक अर्जित कर *सातवां स्थान*, ब्लू बेल्स हाईस्कूल मैहर की छात्रा *कु. रक्षा तिवारी* ने 489 अंक और सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल रामनगर की छात्रा *कु. लक्ष्मी विश्वकर्मा* ने 489 अंक अर्जित कर प्रावीण्य सूची में *आठवां स्थान* हासिल किया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित *हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा* 2022 के परिणाम भी घोषित कर दिये गये है। इसमें सतना जिले से दो छात्रों ने प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाया है। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपाटन की छात्रा *कु. खुशी पाठक* और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना के छात्र *आयुष केसरवानी* ने 500 के पूर्णांक मे 468 अंक हासिल कर मेरिट सूची में *दसवां स्थान* प्राप्त किया है। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षा के तुलनात्मक परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2021-22 में सतना जिले के कुल 33150 नियमित परीक्षार्थियों में 16292 छात्र एवं 16858 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें कुल 13450 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उनमें 6704 छात्र एवं 6746 छात्राएं सम्मिलित हैं। नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 40.58 प्रतिशत रहा है। जो विगत वर्ष की तुलना में 18.95 प्रतिशत कम है। स्वाध्यायी परीक्षा देने वाले कुल 3443 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 1898 छात्र व 1545 छात्राएं शामिल हैं। स्वाध्यायी परीक्षार्थीयों में से कुल 363 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 236 छात्र एवं 127 छात्राएं शामिल हैं।
इसी प्रकार हायर सेकेण्ड्री बोर्ड में कुल 22967 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिनमें 10970 छात्र एवं 11997 छात्राएं शामिल हैं। हायर सेकेण्ड्री परीक्षा में कुल 14208 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें 6615 छात्र एवं 7593 छात्राएं शामिल हैं। जिनका परीक्षा परिणाम 61.87 प्रतिशत रहा है। जो विगत वर्ष की तुलना में 8.14 प्रतिशत कम है।

Related Articles

Back to top button