Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*गरीबों की जिंदगी बदलने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना विकास यात्रा का उददेश्य – जयसिंह मरावी*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

गरीबों की जिंदगी बदलने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना विकास यात्रा का उददेश्य – जयसिंह मरावी
नगरीय क्षेत्र में स्थानीय सोहागपुर से विकास यात्रा प्रांरभ

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/24 फरवरी 2023/

जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने आज विकास यात्रा के दौरान नगरीय क्षेत्र में आयोजित विकास यात्रा का स्थानीय सोहागपुर के भगवान बिरसा मुंडा चैक से शुभारंभ किया। इस दौरान विकास यात्रा नगर के राम जानिक मंदिर तिराहे में पहुंची जहां विकास यात्रा को सम्बोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि यह विकास यात्रा गरीबों की जिंदगी बदलने तथा शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहंुचाने तथा उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की राह में बढाने एवं आत्मनिर्भर बनाने की अभिनव पहल है, शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर में खड़े पात्र हितग्राही तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के क्रियान्वयन से ग्राम पंचायत मजबूत होगी और आपका विकास आपके ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं में प्रस्ताव अनुमोदन के माध्यम से हो सकेंगा। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण एवं संवर्धन भी आपके द्वारा किया जाएगा।

विकास यात्रा को हर्षवर्धन सिंह, प्रवीण शर्मा डोली, सूर्यकांत मिश्रा तथा सुभाष सोनी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर वार्ड नम्बर 1 में 19 लाख रूप्ये की लागत से मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक का भूमिपूजन किया गया तथा 30 लाख रूप्ये की लागत से बनने वाले वार्ड नं.17 में बाणगंगा मेला से टाकी नाला तक के कंक्रीट संडक का लोकार्पण भी किया गया। विकास यात्रा में उपाध्यक्ष नगर पलिका ने बताया गया कि 23 करोड की पेयजल योजना, 80 किलोमीटर की स्थानीय सड़क की निर्माण, बस स्टैंड से कोनी तिराहा एवं जय स्तम्भ चैक से मुडना नदी तक सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाएगा।

इस दौरान पेंशनं, राशन पात्रता पर्ची, मुख्यमंत्री कोविड बाल कल्याण योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता, नशा मुक्ति, बेटी बचाओं, बाल विवाह रोकने, दगना (अंकना) कुप्रथा आदि की भी शपथ दिलाई गई तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपनी सफलता की कहानियां भी सुनाई।

इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी प्रगति वर्मा, सीएमओ अमित तिवारी, विभव पाण्डेय, राजेश्वर उदानियां, मनोज सिंह आर्माें, संजीव प्रताप सिंह, शीतल पोददार, संतोष लोहानी, संतोष रावत सहित विभिन्न वार्डाें के पार्षदगण एवं काफी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button