*जिले भर में अभी तक 94.9 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिले भर में अभी तक 94.9 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज*
(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 3 जुलाई 2023/जिले में इस वर्ष 1 जून से 3 जुलाई 2023 तक 94.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 149.6 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 88.2 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 116.5 मि.मी., बिरसिंहपुर में 64 मि.मी., रामपुर बघेलान में 50 मि.मी., नागौद में 127.5 मि.मी., जसो (नागौद) में 68.9 मि.मी., उचेहरा में 118 मि.मी., मैहर में 28.9 मि.मी., अमरपाटन में 100 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 132.6 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 114.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।