Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पंचायती राज दिवस मनाने रीवा पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस नेता एड प्रवीण पाण्डेय का खुला सवाल*

रीवा जिला मध्य प्रदेश

पंचायती राज दिवस मनाने रीवा पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस नेता एड प्रवीण पाण्डेय का खुला सवाल

(पढ़िए संभाग से ब्यूरो चीफ अमित शर्मा की रिपोर्ट)

रीवा/जिले में विगत 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विंध्य क्षेत्र के रीवा पहुंच रहे हैं जहां विभिन्न विकास कार्यों का उनके द्वारा लोकार्पण और भूमि पूजन किया जाएगा जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एड प्रवीण पांडेय देवतालाब विधानसभा क्षेत्र ने कई सवाल किए हैं पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री इकलौते ऐसे देश के प्रधानमंत्री हैं

जिन्होंने अब तक कोई प्रेस कांफ्रेस नहीं की है और ना सवाल करने वाले पत्रकारों के सामने आते हैं अपने साथ अपनी खरीदी हुई मीडिया लेकर चलते हैं जबकि आपको जनता के सवालों का जवाब देना इस लिहाज से जरूरी है कि जनता ने आपको देश की सत्ता सौंपी है।
पांडेय ने कहा कि देश का आम नागरिक और विपक्षी पार्टी का नेता होने के नाते मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुला सवाल करता हूं कि–

1- विपक्ष से देश में सिर्फ राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के अवैधानिक कार्यों के खिलाफ बोलते थे आपने उनकी सदस्यता समाप्त कर दिया यह नीति भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए उचित है क्या-?

2- आपने अपने प्रथम भाषण में कांग्रेस मुक्त देश बनाने का सपना देखा था क्या आप उसी राह पर चलकर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए हैं-?

3- आपने देश प्रदेश में स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी कितने शहर स्मार्ट बने हैं क्या बता पाएंगे इसके साथ ही प्रत्येक सांसद ने एक-एक गांव को गोद लिया था जिसमें पंचायतों के चहुमुखी विकास करने की बात कही थी उस गांव का नाम बता पाएंगे –?
4- स्वच्छता अभियान को लेकर कई ब्रांड एंबेसडर बनाए गए स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया जिसके तहत संपूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने का प्रचार प्रसार किया गया और इसके लिए अरबों खरबों राशि खर्च की गई लेकिन स्वच्छता केवल कागजों और फोटो शूट तक सीमित रह गई ऐसा क्यों-?

5- जिन सफाई कर्मियों के आपने चरण धोया उन्हीं को बेरोजगार करते हुए अपने चहेतों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए ठेका सौंप दिया ऐसा क्यों स्वच्छता अभियान में अब तक कितनी राशि खर्च की गई है इसका हिसाब देंगे क्या-?

5- दूसरा कार्यकाल अंतिम चरण में है प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी अब तक 9 वर्षों में कितने युवाओं को रोजगार दिए गए हैं सरकार और निजी संस्थानों में कितनी नौकरियां दी जा चुकी है बताएंगे क्या-?
6- पंचायती राज जो स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है उन्होंने पवित्र ध्येय के साथ ग्राम स्वराज्य की कल्पना करते हुए देश में पंचायत राज स्थापित किया जो ग्राम पंचायतों में सरपंच जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों को अध्यक्षों को शक्तियां दी गई थी उनके अधिकारों को क्यों छीना गया–?

7- कृषि कानून गलत था 100 किसान शहीद हुए फिर आपने गलती मानी इसके पहले जब किसान विरोध कर रहे थे और दो चार किसानों कि आंदोलन के दौरान मौत हुई थी इसके बाद आपकी आंखें खुली ऐसा क्यों-?8- रीवा जिले का युवा 16 वर्ष की उम्र के बाद घर छोड़ने के लिए मजबूर होता है क्योंकि उसके पास रोजगार के अवसर नहीं होते हैं और वह आपके गुजरात मजदूरी करने जाता है आपने 9 वर्षों में प्रधानमंत्री रहते इन युवाओं के लिए रोजगार की स्थानीय स्तर पर या शासन स्तर पर क्या व्यवस्थाएं की है बताएंगे क्या-?

9- मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार ने सभी पंचायतों में गौशाला निर्माण करने की योजना बनाई थी लेकिन भाजपा सरकार ने रीवा जिले में जिला पंचायत सीईओ द्वारा बाहरी व्यक्तियों को एजेंसी बनाकर गौशाला निर्माण कराकर मनमानी राशि लुटाई गई है और आज भी गौशाला अधूरे पड़े है और गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं ऐसा क्यों-?
10- मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने विधायकों की खरीद फरोख्त करके लोकतंत्र की हत्या क्यों की गई भाजपा ने जनादेश का अपमान क्यों किया बता पाएंगे क्या-?

Related Articles

Back to top button