Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पीएम आवास योजना से नेहा को मिला पक्‍के आशियाना की सुविधा*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

पीएम आवास योजना से नेहा को मिला पक्‍के आशियाना की सुविधा

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/18 मार्च 2023/

शहडोल जिले के नगर पालिका परिषद बुढार निवासी नेहा लोधी ने बताया कि पहले अपने कच्‍चे मकान में परिवार के साथ गुजर बसर करती थी। हर साल बरसात में कच्चे मकान में आये दिन ऊपर से पानी ठपकता रहता था तथा इसी तरह ठंड के सीजन में भी ठंडी हवाए घर के अंदर घुसती थी जिससे उन्‍हें और उनके परिवार को परेशानियां झेलनी पड़ती थी। कम आमदनी से उनके मन में पक्‍के आवास का सपना कौसों दूर दिखता था

दूसरों के पक्‍के घर को देखकर वे सोचती थी कि इस जीवन में क्‍या मै भी पक्‍का मकान बनाकर कभी रहूंगी उनके इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने मूर्त रूप देकर पूरा कर दिया। इस योजना के तहत मकान स्‍वीकृत हो जाने से उनका पक्‍का मकान बनकर तैयार हो गया है

उन्होंने ने कुछ अपने पैसे और लगाकर अपने मकान को बढि़या ढंग से बनवा लिया अब वे पूरे परिवार के साथ खुशियों से रहने लगे है। उनको अब घर की उन समस्‍याओं से निजात मिल गई है और वर्षा तथा ठंडी की दिक्‍कते उनके परिवार को नही उठानी पड़ती। उन्होंने ने प्रदेश शासन और मुख्‍यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को आवास दिलाये जाने पर धन्‍यवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button