*असम से आए निर्दलीय सांसद नव कुमार सरनियाजी का राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी ने रेस्ट हाउस में किया भव्य स्वागत*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

असम से आए निर्दलीय सांसद नव कुमार सरनियाजी का राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी ने रेस्ट हाउस में किया भव्य स्वागत
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/असम के लोकसभा सांसद निर्दलीय नव कुमार सरनिया के आगमन पर रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान सारनिया ने सभी पत्रकार बंधुओं को नमन किया एवं अपनी बातें जनता तक पहुंचाने की सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन किया। सरनिया ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार महंगाई बेरोजगारी से युवा लोगों को भटका रही है।
आत्मनिर्भरता के नाम पर लोगों को चाशनी खिला रही है और आज मध्यप्रदेश में फ्री की रेवड़ी बांट – बांट कर लोगों को निकम्मा बना रही है। सरकार पर निशाना साधते हुए सरनिया ने कहा कि इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं जनता को यह सोचने का विषय है मेरा जनता से अपील है कि आप सभी इस सरकार का उपचार करें और हमारी पार्टी गण सुरक्षा पार्टी की पर विश्वास करे।
हमारी पार्टी विधानसभा के सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एवं बेरोजगारी महंगाई हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा रहेगा।
कार्यक्रम में सम्मिलित मुख्य रूप से राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उर्मिला मार्को प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव कुमार मार्को रमेश मरावी बुढार नगर के उपाध्यक्ष शेखर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आए हुए सभी सदस्यों ने अपना उद्बोधन दिया




