*खुशियों की दास्तां एक पिता के बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजन के तहत विवाह के लिए मिलेंगे एक लाख 18 हजार रूपये*
उमारिया जिला मध्य प्रदेश

*खुशियों की दास्तां एक पिता के बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजन के तहत विवाह के लिए मिलेंगे एक लाख 18 हजार रूपये*
(पढ़िए जिला उमरिया क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला उमरिया में 11 मई को उमरिया जिले की निवासी अमित यादव के घर जब बालिका संगिनी यादव का जन्म हुआ तो परिवार में लक्ष्मी आगमन से खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी श्री अमित और उसकी पत्नि भारती को दी, तब पति-पत्नि की खुशी दोगुनी हो गई। उन्होंने तत्काल बालिका संगिनी का आवेदन लाड़ली लक्ष्मी योजना में भरवाया। श्री अमित ने बताया कि इस योजना से बालिका को शिक्षा में मदद मिल रही है, तथा विवाह के समय एक लाख तक की राशि भी मिलेगी।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत संगिनी यादव जब कक्षा 6वी में आई तो उसे 2000 रुपये मिले और 9वी में आने पर पुनः 4000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। संगिनी यादव वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। उनका कहना है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की मदद से मैं अपनी पढ़ाई जारी रख पा रही हूं। मेरे माता-पिता दोनो ने मुझे हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया है। मैं अपनी पढ़ाई पूरी करके स्वयं अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूँ ताकि अपनी माता-पिता का सहारा बन सकूं। हमारी सभी चिंताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दूर कर दी। मैं तहे दिल से उनका धन्यवाद करती हूं।
प्रस्तुतकर्ता
गजेंद्र द्विवेदी




