Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत दिसंबर में 27,700 हुए नए पंजीकृत प्रतिष्ठान*

भारत सरकार नई-दिल्ली

*कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत दिसंबर में 27,700 हुए नए पंजीकृत प्रतिष्ठान*

(पढ़िए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

श्रम और रोजगार मंत्रालय

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत दिसंबर 2022 के महीने में 18 लाख से अधिक नए श्रमिकों को जोड़ा गया

भुगतान रजिस्टर डाटा की साल-दर-साल तुलना में 14.52 लाख की वृद्धि दिखाई पड़ती है

ऐसे कर्मचारी जिन्होंने दिसंबर 2021 की तुलना में दिसंबर 2022 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना में अंशदान का भुगतान किया

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत दिसंबर 2022 के महीने में लगभग 27,700 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए

कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ दिसंबर 2022 में 80 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों तक भी पहुंचाया गया
प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2023 5:07PM by PIB Delhi
कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआई योजना) दिसंबर 2022 महीने के लिए तात्कालिक भुगतान रजिस्टर-पेरोल डाटा आज जारी किया गया। तात्कालिक भुगतान रजिस्टर डाटा के अनुसार दिसंबर, 2022 के महीने में 18.03 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है।

पेरोल रजिस्टर डाटा की साल-दर-साल तुलना करने पर दिसंबर 2021 के सापेक्ष दिसंबर 2022 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना में योगदान देने वाले 14.52 लाख कर्मचारियों की वृद्धि दिखाई पड़ती है।

आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत दिसंबर, 2022 के महीने में लगभग 27,700 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं, जो अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवर सुनिश्चित करते हैं।

दिसंबर माह के दौरान जोड़े गए कुल 18.03 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष तक की आयु के कर्मचारियों की संख्या 8.30 लाख है। इससे पता चलता है कि देश के युवाओं को देश में रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

भुगतान रजिस्टर डाटा का विश्लेषण करने से पता चलता है कि दिसंबर, 2022 में कुल महिला सदस्यों का नामांकन 3.44 लाख रहा है। आंकड़ों से यह भी जानकारी मिलती है कि दिसंबर के महीने में कुल 80 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इससे स्पष्ट होता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह पेरोल डाटा तात्कालिक है क्योंकि डेटा जनरेशन एक सतत प्रक्रिया है।

Related Articles

Back to top button