*रीवा से अमरकंटक जा रहे सोनी परिवार की दुर्घटना में 3 लोगों की मौत एवं 4 लोग घायल*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

रीवा से अमरकंटक जा रहे सोनी परिवार की दुर्घटना में 3 की मौत
अमरकंटक से 3 किलोमीटर पहले पेड़ से टकराया वाहन, 4 घायल
चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत ग्राम पूर्वा के सोनी परिवार लगभग सुबह 3 बजे अपने घर से किराये के बोलेरे वाहन से अमरकंटक के लिए रवाना हुए थे, सुबह लगभग 10:30 बजे के आस-पास अमरकंटक से तीन किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर बोलेरो वाहन पेड से जा टकराई। घटना स्थल पर एक ही मौत हो गई, घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक ले जाया गया, जहां से गंभीर चोट देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना कारित होने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।
इलाज के अभाव में हुई मौत
परिजनों व प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एंबुलेंस लगभग 2 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची थी, जहां से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरंकटक ले जाया गया, वहां पर डाक्टर और ईलाज के अभाव में घंटो इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद जिला चिकित्सालय एंबुलेंस व अन्य स्वयं के वाहन से जिला चिकित्सालय घायलों को लाया गया, लेकिन यहां भी घंटो डाक्टर व ईलाज का इंतजार करना पडा और दो की मौत हो गई। परिजनों ने भी जिला चिकित्सालय प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर को ईलाज और मदद करनी चाहिए तो वह पुलिस बुलाती रही, पुलिस बुलाकर परिजनो के सामने खडा कर दिया और ईलाज नही दिया गया।
बिना चोट आये हुई मौत
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक महिला व बालिका के शरीर में कोई भी चोटे के निशान नही है, लेकिन समय पर ईलाज एंबुलेंस व ईलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। इतना ही नही घायलों को भी सही उपचार न मिलने के कारण तकलीफ से गुजर रहे थे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हे अन्यंत्र ले जाने के लिए गुहार लगाते रहे, जिला चिकित्सालय में डाक्टरों का अभाव व अनउपलब्धता के चलते बेवजह ही घायलों को जान गवाना पडा।
सुनते ही पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल, महामंत्री राजीव ङ्क्षसह, ब्लाक अध्यक्ष सागर पटवी, मंडलम अध्यक्ष सत्यम पटेल, समीर पयासी सहित अन्य पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायलों की मदद की, गुड्डू चौहान ने जिला प्रशासन व सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह व्यवस्था है हमारे जिले का, जहां न तो समय पर ईलाज मिल पाता है और न ही डॉक्टर चिकित्सालय में उपलब्ध रहते है, जिसके कारण आज सोनी परिवार के दो लोगों का बिना चोट के दशहत में असमय ही उनकी मौत हो गई, अगर समय पर ईलाज मिल जाता तो दो जिंदगियों को बचाया जा सकता था।
दुर्घटना में 3 की मौत, 4 घायल
ग्राम पूर्वा जिला रीवा के सोनी परिवार से संतकुमार सोनी उम्र लगभग 45 वर्ष उनकी पत्नी अल्का सोनी उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्री पलक सोनी उम्र लगभग 10 वर्ष की मृत्यु हो गई। घायल में जयप्रकाश सोनी उम्र लगभग 43 वर्ष, पूर्व सोनी उम्र लगभग 3 वर्ष (पैर फैक्चर), दिव्यांश सोनी उम्र लगभग 8 वर्ष, प्रवीण सोनी उम्र लगभग 37 वर्ष गंभीर रूप से घायल है, जिनका ईलाज जिला चिकित्सालय अनूपपुर में चल रहा है।
मिली एंबूलेंस की सहायता
घटना के घंटो बाद घायल को एंबुलेंस मिली तो जरूर, लेकिन सीएम हेल्प लाईन में शिकायत करने के बाद। एंबुलेंस के चालकों ने घटना स्थल से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक तथा जिला चिकित्सालय तक लाने-जाने में मदद की, जिसमें अमरकंटक 108 एंबुलेंस से पायलट राम श्याम रजक, पीएमटी संजीव तिवारी के द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय के लिए पहुंचाया गया।




