जिला पुलिस-प्रशासन के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
सिंगरौली जिला मध्य प्रदेश

जिला पुलिस-प्रशासन के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
(राजधानी एक्सप्रेस न्यूज से जिला सिंगरौली ब्यूरो चीफ
राम मनोज शाह की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में जिले में चलाया जा रहा महिला सुरक्षा जागरुकता अभियान
महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में महिला पुलिस अधिकारियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सार्वजनिक स्थानों, ग्रामो, स्कूल, कॉलेज, ग्रामिण क्षेत्रो में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधो के संबंध में जागरूक किया गया।
आज दिनांक 22-12-2023 को सरस्वती विद्यालय गोरबी, शासकिय उच्ततर माध्यमिक विद्यालय विंध्यनगर में बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में बताया। महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित बालिकाओ को महिला संबंधित अपराध, गुड टच, बेड टच, सायबर फ्राड, मानव दुव्यापार एवं यातायात नियमों का पालन करने संबंधी विषयो पर जागरुक किया गया।