*अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास यात्रा 21 से 23 फरवरी का विवरण*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

अनूपपुर, कोतमा, पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास यात्रा 21 से 23 फरवरी का विवरण
रिपोर्टर – सी.एस.राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/20 फरवरी 2023/
अनूपपुर जिले में विधानसभा क्षेत्रवार विकास यात्रा कार्यक्रम के तहत 21 फरवरी को विधानसभा कोतमा में विकास यात्रा चपानी से प्रारंभ होकर लालपुर, सिलपुर, सारंगगढ़, छुलहा, भाठाडांड़, मैनटोला, बहेराबांध से होते हुए बहेराबांध में विश्राम करेगी। 22 फरवरी को विधानसभा कोतमा में विकास यात्रा बहेराबांध से प्रारंभ होकर बेनीबहरा, क्योंटार, साजाटोला, भुइला, जलसार, बेलगांव, कनईटोला, थानगांव से होते हुए थानगांव में विश्राम करेगी।
23 फरवरी को विधानसभा कोतमा में विकास यात्रा थानगांव से प्रारंभ होकर बिजुरी के वार्ड नंबर 01 से 07 तक होते हुए हनुमान मंदिर चैक बिजुरी में विश्राम करेगी। इसी प्रकार 21 फरवरी को विधानसभा अनूपपुर में विकास यात्रा जैतहरी से प्रारंभ होकर जैतहरी के वार्ड नंबर 01 से 07 तक होते हुए जैतहरी में विश्राम करेगी। 22 फरवरी को विधानसभा अनूपपुर में विकास यात्रा जैतहरी से प्रारंभ होकर जैतहरी के वार्ड नं. 08 से 15 तक होते हुए जैतहरी में विश्राम करेगी। 23 फरवरी को विधानसभा अनूपपुर में विकास यात्रा हर्री से प्रारंभ होकर हर्री, भगतबांध, बर्री, सेंदुरी, छुलहा से होते हुए छुलहा में विश्राम करेगी।
21 फरवरी को विधानसभा पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा हर्राटोला से प्रारंभ होकर जरही, लखौरा, धीरूटोला, गोगा, बेलहा, बेंदी, थमरदर, ताला, कोहका, घोटईला, गर्जनबीजा, बम्हनी, तिवारीटोला, धोपाटोला, गिरारीखुर्द, गिरारीकला, सरईटोला होते हुए कोहका में विश्राम करेगी। 22 फरवरी को विधानसभा पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा कोहका से प्रारंभ होकर मौहरी, परसेलखुर्द, परसेलकला, भालूचुआ, मलैकी, देवरा, मझगवां, बैदरा, बेलडोंगरी, जटंगा, पड़रीखार, मानपुर, विचारपुर होते हुए पड़रीखार में विश्राम करेगी। 23 फरवरी को विधानसभा पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा भेलमा से प्रारंभ होकर भेलमा, खुरसा, बैहार, ठेही, गौरेला, खोलईया, डालाडीह, पगना होते हुए पगना में विश्राम करेगी। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन भाग लेंगे।