*विधानसभा कोतमा में क्षेत्र के लिए विनोद कुमार केवट सांसद प्रतिनिधि हुए नियुक्त*
अनुपपूर/ शहडोल जिला मध्य प्रदेश

विधानसभा कोतमा में क्षेत्र के लिए विनोद कुमार केवट सांसद प्रतिनिधि हुए नियुक्त
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर / शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के द्वारा 31 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिंगरौली के पूर्व जिला प्रचारक भाजपा विधानसभा ब्यौहारी के पूर्व पूर्णकालिक रहे विनोद कुमार केवट को कोतमा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया
,सांसद हिमाद्री सिंह ने विनोद कुमार केवट को प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कोतमा विधानसभा क्षेत्र में शासन की तमाम योजनाओं और आम जनता के हित में कार्य करने हेतु उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की है
विनोद कुमार केवट ग्राम पंचायत पयारी नंबर दो भाद के निवासी हैं और वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी में सराहनीय कार्य किया जिनके कार्यों को देखते हुए सांसद ने उन्हें नई जिम्मेदारी अपने प्रतिनिधि के रूप में प्रदान की है उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।