*पेंशन से वंचित ग्रामीणों के लिए डोला में शिविर का किया गया आयोजन*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

पेंशन से वंचित ग्रामीणों के लिए डोला में शिविर का किया गया आयोजन
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/डोला
नगर परिषद डोला के मुख्य नगर परिषद अधिकारी मुनीन्द्र प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में 07/01/22 को नगर परिषद में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य नगर परिषद अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर परिषद डोला में शासन की योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिए शिविर के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही व उनके दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं सरकार की योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इसके लिए परिषद के कर्मचारी पूर्ण रूप से सर्वे कर रहे हैं व लोगों को जानकारी भी दे रहे हैं आज के कार्यक्रम में नगर परिषद कर्मचारियों बबलू पांडे अनुराग सिंह राजेश झारिया संगीता चंदेल विनय तिवारी व परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

पात्र हितग्राही को मिले सरकार की योजना का लाभ
इस दौरान पेंशन से वंचित लोगों को सामाजिक सुरक्षा कल्याणपेंशन, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन एवं पेंशन से संबंधित सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया एवं समस्याओं का निराकरण भी किया गया इसी दौरान लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही सैनिटाइजर, मास्क के परस्पर उपयोग करने का आग्रह किया गया।




