मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर डुमना विमानतल पर किया गया स्वागत सम्मानित
जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर डुमना विमानतल पर किया गया स्वागत सम्मानित
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज शाम जबलपुर विमानतल में आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ।
इस दौरान महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री नीरज सिंह ठाकुर, भाजपा का नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, पूर्व मंत्री श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू,
नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री अखिलेश जैन सहित कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंझौली निवासी माउंटेनमैन अंकित कुमार को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में माउंट कोजिअस्को में पर्वतारोहण करने के लिए शुभकामनाएं दी।