Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जनता की भलाई और सेवा के लिए है विकास यात्रा – विधायक जयसिंहनगर*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

जनता की भलाई और सेवा के लिए है विकास यात्रा – विधायक जयसिंहनगर

विकास यात्रा ग्रामीणों के लिये वरदान – कलेक्टर वैद्य

ग्राम पंचायत बांधवाबारा में आयोजित हुआ विकास यात्रा कार्यक्रम

रिपोर्टर – सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/17 फरवरी 2023/

विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ने कहा है कि जिले में जारी विकास यात्राएँ जनता की भलाई और सेवा के लिए हैं। विकास यात्रा का प्रभाव सकारात्मक हो रहा है। यात्रा में जनता जुड़ रही है और विभिन्न नवाचार भी किए जा रहे हैं। विकास यात्रा जनता के कल्याण के इस महायज्ञ में जुटे हुए हैं। विकास यात्रा में जहाँ लोगों की समस्या दूर करते हुए क्षेत्र के विकास संबंधी मांग पूरी की जा रही है, वहीं दगना, बाल विवाह कुप्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है, विकास यात्रा में नवाचार भी किए जा रहे हैं। उक्त विचार विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी ग्राम पंचायत बांधवाबारा में आयोजित विकास यात्रा में व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि विकास यात्रा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे, उन हितग्राहियों को विकास यात्रा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में केवल हितग्राहियों को लाभ ही नहीं बल्कि जो शासकीय कार्यों में अपना दायित्व बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, ऐसे शासकीय कर्मचारियों को विकास यात्रा के दौरान से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़े और वह अपना कार्य पूरी कटिबद्धता के साथ करें।

इस दौरान विधायक ने विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण तथा कन्या पूजन कर किया गया। इस दौरान विधायक द्वारा विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा भूमि पूजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमिला सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button