*विकास यात्रा लोगों की जिन्दगी बदलने का भी अभियान – विधायक जैतपुर*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

विकास यात्रा लोगों की जिन्दगी बदलने का भी अभियान – विधायक जैतपुर
6.56 रुपए की लागत से निर्माण कार्यों का किया गया लोकार्पण
योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को वितरित किया गया हितलाभ
रिपोर्टर – सी.एस. राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/05 फरवरी 2023/
विधायक जैतपुर मनीषा सिंह ने कहा है कि विकास यात्रा केवल विकास यात्रा नहीं है, यह लोगों की जिन्दगी बदलने का भी अभियान है। गरीब कल्याण हमारा संकल्प है। हम मानते हैं कि धरती के संसाधनों पर सबका हक है। गरीब के पास संसाधन नहीं होते, अत: उन्हें विशेष सुविधाएँ देने का प्रयास जारी है। रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार के इंतजाम का अभियान चल रहा है। उक्त विचार विधायक जैतपुर मनीषा सिंह आज ढ़ोलकू में आयोजित “विकास यात्रा” शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किया।
विधायक जैतपुर मनीषा सिंह ने कहा कि विकास यात्रा से शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों के बीच भली-भांति पहुँच सके, इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विकास यात्रा के साथ अधिकारी भ्रमण करके ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्या सुनेंगे और उनका निराकरण भी करेंगे तथा शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ का वितरण भी यात्रा के दौरान किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जैतपुर मनीषा सिंह जिला पंचायत सदस्य शांति मनमोहन चौधरी एवं नगर परिषद वकहो की अध्यक्ष मौसमी केवट ने संत रविदास के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण तथा कन्या पूजन कर किया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी प्रदान किया। इस दौरान विधायक जैतपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा ढ़ोलकू में प्राथमिक शाला परिसर चमराढोल 6.56 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में विधायक जैतपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गेंदेलाल प्रजापति, प्रशस्त प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति को जाति प्रमाण पत्र, शेषमणि कुशवाहा को बटवारा प्रमाण पत्र, फूल कुमारी सिंह एवं रामप्रसाद पनिका को वृद्धा पेंशन योजना प्रमाण पत्र, मनोज प्रताप सिंह ज्ञानी प्रजापति को बाल आशीर्वाद योजना प्रमाण पत्र, ममता साहू एवं आरती प्रजापति को पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना लाभान्वित बेटी प्रियंका साहू एवं दुर्गा साहू द्वारा सफलता की कहानी ग्रामीणों को बताया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर परिषद वहको मौसमी केवट, जनपद सदस्य शारदा पटेल, सरपंच ढोलकू कतहुरा बैगा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर ज्योति सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, परियोजना अधिकारी मनरेगा राहुल सक्सेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार एम.पी. पटेल, तहसीलदार चंद्र कुमार वट्टे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।