*कांग्रेस पार्टी जैतहरी के मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह राठौर और ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह (पप्पू) की रही सराहनीय भूमिका*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस पार्टी कि सविता नत्थू राठौर ने जीत हासिल कर बनाया रिकार्ड
कांग्रेस पार्टी जैतहरी के मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह राठौर और ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह (पप्पू) की रही सराहनीय भूमिका
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/जैतहरी
जिला अनूपपुर अंतर्गत नगर पालिका परिषद जैतहरी में चल रहे चुनावी संग्राम का दिन सोमवार 23 जनवरी 2023 को रिजल्ट जैसे ही आया वैसे ही सभी पार्टियों और प्रत्याशियों के होश से उड़ गए। चुनावी माहौल और नागरिकों कि मंशा दोनों को ही समझ पाना मुश्किल हो गया। क्योंकि नागरिकों के मन में क्या है इसका आकलन कर पाना किसी के वश में नहीं था। इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के साथ ही सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में वोटरों को अपने ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
पर कांग्रेस पार्टी कि ओर से रणनीतियों को बनाकर प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करने वाले मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह राठौर के वर्चस्प और उनके सहयोगियों का साथ कुछ ऐसा रंग लाई कि किसी को कुछ समझ आया ही नहीं।
बता दें कि मिथलेश राठौर ने कांग्रेस पार्टी कि ओर से मिले दायित्वों पर कड़ी मेहनत करते हुए सिर्फ अपने ही वार्ड में नहीं बल्कि अन्य वार्डों में भी प्रत्याशियों को खड़ा कर उनको भी जीत हासिल कराने में सफल रहे और इसमें कांग्रेस पार्टी से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह (पप्पू) के साथ ही कांग्रेस पार्टी कि ओर से प्रत्याशियों और अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एक अच्छी रणनीति तैयार कर कार्य किया जिसका रिजल्ट देखकर सभी आश्चर्य चकित हैं।
वार्ड नंबर 15 में विकास के मुद्दों पर किया कार्य
बता दें कि वार्ड नंबर 15 में विकास कार्यों में अभी तक किसी तरह से गति नहीं है और सभी वार्डों से अधिक वार्ड नंबर 15 पिछड़ा हुआ है नागरिकों में विकास ना होने को लेकर काफी रोश रहा जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना और सड़क और नालियों का मुद्दा अहम रहा जिसे लेकर मतदाताओं ने परिवर्तन की ओर अपनी सोच लेकर कांग्रेस को इस बार कमान देकर विकास को गति लाने के लिए मांग की है।
15 साल बाद जीत हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लगातार 3 पंचवर्षीय से वार्ड नंबर 15 में अन्य प्रत्याशियों कि सत्ता रही है। इससे पूर्व एक बार निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी बाद में वह भाजपा को समर्थन कर दिया था। उसके बाद दो पंचवर्षीय भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। पर इसबार जनता को कुछ और ही मंजूर था और सविता नत्थू राठौर को जिता कर पिछले 15 वर्ष का रिकार्ड तोड़कर एक रिकार्ड तैयार किया है।
मिथलेश का है जादू
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के जैतहरी मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह राठौर वार्ड के ही निवासी हैं और उनकी एक अलग छवि और अलग व्यवहार कि बदौलत सभी प्रत्याशियों और पार्टियों कि रणनीति पर पानी फेरते हुए वार्ड नंबर 15 से सविता नत्थू राठौर को जीत दिलाई। इसके साथ ही इनके द्वारा वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 13 से भी प्रत्याशी खड़ा कर उनको भी जिताने में अहम भूमिका निभाई।
सविता नत्थू राठौर करेंगे विकास
बता दें कि वार्ड नंबर 15 से जीत हासिल कर सविता नत्थू राठौर ने मिथलेश सिंह राठौर और शैलेंद्र सिंह (पप्पू) के साथ ही कांग्रेस पार्टी के अन्य सदस्यों और अपने समर्थकों के साथ वार्ड में जीत का जश्न मनाते हुए भ्रमण किया और सभी को आभार व्यक्त करते हुए
धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी को बधाई देते हुए कहा कि आपने मुझे वार्ड पार्षद बनाते हुए वार्ड कि कमान सौंपी है जिसपर विश्वाश पूर्वक मैं वार्ड में विकास करने के लिए हर संभव प्रयास करुंगी। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नही बल्कि आपकी है और इसके पीछे कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह (पप्पू), कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता ने अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान किया है। जिससे मुझे जीत हासिल हुई है।
मीडिया का किया सम्मान
बता दें कि वार्ड भ्रमण के दौरान जब मीडिया के टीम ने वार्ड पार्षद से और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची तो उनकी ओर से सर्वप्रथम ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह (पप्पू) के द्वारा पुष्प माला अर्पित कर उनका स्वागत किया गया, इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह राठौर और सविता नत्थू राठौर ने भी पुष्प प्रदान कर उनका सम्मान किया और मीडिया और सभी के साथ मिलकर वार्ड में विकास को गति देने कि बातें कहीं और कहा कि परिषद में भी कांग्रेस कि सत्ता लाने में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और सभी सदस्यों के साथ मिलकर पूरी कोशिश करेंगे और परिषद बनाएंगे।




