Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*देश के विभिन्न स्थानों पर इथेनॉल भंडारण क्षमता को निरंतर बढ़ाया जा रहा है*

भारत सरकार नई-दिल्ली

देश के विभिन्न स्थानों पर इथेनॉल भंडारण क्षमता को निरंतर बढ़ाया जा रहा है

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

(पढ़िए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज हलचल आज की सच्ची खबरें)

प्रविष्टि तिथि: 19 DEC 2022

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने कहा कि इथेनॉल के सम्मिश्रण की आवश्यकताओं के अनुसार इसे रिफाइनरियों, टर्मिनलों और आपूर्तिकर्ताओं के परिसर सहित कई स्थानों पर संग्रहीत किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में और वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार इसके भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।

उन्होंने कहा कि ओएमसीज ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2021-22 की अवधि में पेट्रोल में औसतन 10% इथेनॉल का सम्मिश्रण किया गया है और इस सम्मिश्रण को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर एथेनोल भंडारण क्षमता को निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर यह जानकारी प्रदान की।

Related Articles

Back to top button