*नशा मुक्ति एवं पेसा एक्ट विषय पर जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

नशा मुक्ति एवं पेसा एक्ट विषय पर जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर
शहडोल/11 दिसंबर 2022/
कलेक्टर वंदना वैद्य के निर्देशन में एवं समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पांडेय के मार्गदर्शन में 10 दिसंबर 2022 को सेक्टर जैतपुर के ग्राम पंचायत रस मोहनी में नशा मुक्ति एवं पेसा एक्ट विषय पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता संगोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों एवं उपस्थित लोगों को पेसा एक्ट की विधिवत जानकारी प्रदान की गई तथा ग्राम पंचायत को मिलने वाली शक्तियों के बारे में बताया गया जिसके उपरांत विशाल रैली निकाली गई।
विशाल रैली ग्राम पंचायत रसमोहनी के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्ले से होकर गुजरी। रैली में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रमा शंकर तिवारी परामर्शदाता रोहणी कुमार वर्मा आनंद यादव एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र – छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।




