*विद्युत विभाग की छापामार कार्यवाही से बिजली चोरों में मचा हड़कंप*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

विद्युत विभाग की छापामार कार्यवाही से बिजली चोरों में मचा हड़कंप
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार माननीय मुख्य अभियंता शहडोल एवं अधीक्षण अभियंता अनूपपुर के द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुसार दिनांक 05 दिसंबर 2022 एवं दिनांक 08 दिसंबर 2022 को वितरण केंद्र जैतहरी के अंतर्गत निरीक्षण दल में जितेंद्र गुप्ता सहायक अभियंता अनूपपुर, राहुल श्रीवास्तव सहायक अभियंता कोतमा, आर. के. गुप्ता सहायक अभियंता जैतहरी, मनीष जोशी कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर, संतोष प्रजापति कनिष्ठ अभियंता अनूपपुर ग्रामीण, गंगाराम राठौर, देवेन्द्र पटेल,

शिवप्रसाद, संजय जैन एवं गेंदलाल सिंह राठौर के द्वारा अवैध रूप से बिना अस्थायी कनेक्शन लिए कृषि पम्प चलाने वाले उपभोक्ताओं के ऊपर कार्यवाही की गई इस दौरान कुल 62 नंबर उपभोक्ताओं की जांच की गई एवं 15 नम्बर उपभोक्ताओं का मौके पर ही अस्थायी कनेक्शन दिया गया एवं 10 नम्बर उपभोक्ताओं के विरुद्ध पंचनामा की कार्यवाही की गई और स्टार्टर एवं तार जब्त किया गया जिससे अवैध रूप से चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।




