Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में नया वर्ष के उपलक्ष में रूद्राक्ष का पौधा किया वृक्षारोपण*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में नया वर्ष के उपलक्ष में रूद्राक्ष का पौधा किया वृक्षारोपण*

कलेक्ट्रेट में हुआ पौधरोपण

सतना 01 जनवरी 2022/राज्य में हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखनें व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करनें के उद्देश्य से जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर अंकुर अभियान के तहत जन-जन को हरियाली से जोड़ने के मकसद से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान स्व-संकल्पित होकर प्रति दिवस एक पौधा लगाने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

सतना जिले में अभियान को गति देने हेतु कलेक्टर अनुराग वर्मा के मागदर्शन में जिले में 25 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य लेकर अंकुर अभियान में सतना की सशक्त भागीदारी बढ़ानें का निर्णय लिया गया है। इसी संकल्प का शुभारम्भ नववर्ष के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नगर निगम एवं अन्य विभागों के सहयोग से म.प्र. जन अभियान परिषद जिला सतना के संयोजकत्व में अंकुर वाटिका में पौधारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम सुश्री तन्वी हुड़़डा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव, अपर कलेक्टर राजेश शाही, एस.डी.ओ फारेस्ट डॉ. लाल सुधाकर सिंह के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के विभिन्न स्वयंसेवी संगठन, धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा नववर्ष के स्वागत एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर केक काट कर आगामी भविष्य में अधिक से अधिक उत्कृष्ट कार्य करनें का संकल्प लिया गया। इसके उपरान्त सभी अतिथियों द्वारा मध्यप्रदेश शासन के अंकुर एप के माध्यम से स्वयं का पंजीयन कर पौधा रोपा गया।

जिसके तहत कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं आयुक्त तन्वी हुड्डा द्वारा रूद्राक्ष का पौधा लगाया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव द्वारा पुत्रजीवा और सप्तपर्णी पौधा का रोपण किया गया। अंकुर पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित अपर कलेक्टर राजेश शाही एवं एस.डी.ओ. फारेस्ट द्वारा मौलश्री के पौधे रोपे गये। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न स्वयंसेवी के संगठनों एवं जन अभियान परिषद के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ परामर्शदाता, सी.एम.सी.एल.डी.पी. छात्र, प्रस्फुटन एवं नवांकुर समिति के पदाधिकारी सहित एवं व्ही.एस.ए. कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक, वॉटरपाम, एवं अश्वगंधा के पौधे रोपे गये।

(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button