*विवेक नगर से अनिकेत साकेत और अमलाई से आर्यन पाशवान ने जिले का नाम किया गौरवान्वित*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

विवेक नगर से अनिकेत साकेत और अमलाई से आर्यन पाशवान ने जिले का नाम किया गौरवान्वित
66 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में
4,5 गोल कर टीम को किए विजेता
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई की ओर से विदिशा गए छात्र
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
(संभागीय ब्यूरो चीफ)
जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश)
अनुपपुर/ जिला अनूपपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई कॉलरी, जिला – अनूपपुर,(मध्य प्रदेश) कि ओर से स्टेट लेवल फुटबॉल टीम में 66 राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में विवेक नगर से अनिकेत साकेत और अमलाई से आर्यन पाशवान
ने बहुत ही उन्दा खेल खेलते हुए जिले का और स्कूल के साथ अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

दोनों ही खिलाड़ियों ने बता फिर से साबित कर दिखाया कि जहां चाह है वहां राह है।
बता दें कि शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने जब से अपने कुशल नेतृत्व एवं कौशल में संभाग – शहडोल में और जिला – अनूपपुर में फुटबाल प्रतियोगिता में जो नीव और चिंगारी डाली है तब से युवाओं और खिलाड़ियों में कुछ अलग ही जोश और ताकत खेल के प्रति देखने को मिली।

4,5 गोल से जीत हासिल कर जिले का नाम किया गौरवान्वित
विवेक नगर से अनिकेत साकेत और अमलाई से आर्यन पाशवान ने किया अपने नगर का नाम रौशन
बता दें कि अमलाई स्कूल कि ओर से खिलाड़ियों ने अपने टीम के साथ अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने कोच शेख खलील कुरैशी के मार्गदर्शन में फिर से खेल जगत में जिले को गौरवान्वित किया। कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपने खेल में अपना पूरा योगदान प्रदान करते हुए अपने टीम कि मदद से 4,5 गोल कर विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पहले शुरुवाती दौर में बहुत ही मुश्किल हालात को सहकर मेहनत कर रहे अनिकेत और आर्यन ने अच्छा डिफेंस कर अपने टीम को पराजय कि ओर जाने से बचाया फिर कड़ी मेहनत कर अपने टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए 4,5 गोल कर अपने टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर अंतिम समय तक जीत हासिल कराते हुए ही दम लिया।
अपने प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ियों ने अपने कोच,अपने परिवार, स्कूल के शिक्षकों, जिले के अधिकारियों और कमिश्नर शहडोल संभाग – राजीव शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने टीम को और सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।




