Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला अपर कलेक्टर नागौद SDM एवं तहसीलदार के द्वारा अपने क्षेत्र के खाद केंद्रों में किया निरीक्षण/पढ़िए क्या है सच*

सतना जिला मध्यप्रदेश

*जिला अपर कलेक्टर नागौद SDM एवं तहसीलदार के द्वारा अपने क्षेत्र के खाद केंद्रों में किया निरीक्षण/पढ़िए क्या है सच*

(पढ़िए जिला सतना ब्यूरो चीफ राजेश लोनी की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार जिले के खाद विक्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिये छाया, पेयजल एवं बैठक व्यवस्था के प्रबंध किये गये हैं। शुक्रवार को अपर कलेक्टर संस्कृति जैन ने नागौद क्षेत्र के खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम धीरेन्द्र सिंह भी साथ रहे।

इसी प्रकार विभिन्न विकासखंडो के एसडीएम, तहसीलदार एवं निरीक्षण दल के अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया और खाद वितरण की प्रक्रिया के संबंध में केन्द्रों के अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसडीएम सिटी नीरज खरे ने सतना शहर के विपणन संघ के गोदाम सिविल लाइंस, उप संचालक कृषि कार्यालय और एमपी एग्रो कार्यालय के खाद विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया। सभी केंद्र पर किसानों को सुविधाजनक रूप से खाद का वितरण करना पाया गया।

Related Articles

Back to top button