*मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी पत्रकार वार्ता सम्पन्न*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

*संशोधित समाचार*
मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी पत्रकार वार्ता सम्पन्न
शहडोल/09 नवम्बर 2022/
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर
कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज जिले के मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में मीडिया के जानकारी दिये जाने के उददेश्य से पत्रकार वार्ता सम्पन्न हुई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय ने जानकारी दी कि जिले में 5 जनवरी 2022 की स्थिति में 83-ब्यौहारी में 265892, 84-जयसिंहनगर में 242469 तथा 85-जैतपुर में 237932 मतदाता है।
जिसमें 382980 मेल तथा 364303 फीमेल एवं 10 टीजी मतदाता है। इस दौरान जानकारी दी गई कि जिले में 18 से 19 वर्ष तक 5451, 20 से 29 वर्ष तक के 161446, 30 से 39 वर्ष तक के 214538, 40 से 49 वर्ष तक के 146638, 50 से 59 वर्ष तक के 107782, 60 वर्ष से 69 वर्ष तक के 62330, 70 से 79 वर्ष तक के 27579 तथा 80 से अधिक उम्र तक के 8309 मतदाता है।
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 नवम्बर 2022 को एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन तथा 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2022 तक दावे आपत्ति दर्ज करना, 12 नवम्बर,13 नवम्बर, 19 नवम्बर, 20 नवम्बर को विशेष कैंप की तिथि तथा 26 दिसम्बर 2022 को दावे आपत्तियों का निराकरण तथा 5 जनवरी 2023 को निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।




