*खाद्य मंत्री ने ग्राम खांड़ा में पीसीसी सड़क का किया भूमिपूजन*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

हर पात्र को शासकीय योजना का हितलाभ देने किए जा रहे कार्य – खाद्य मंत्री सिंह
खाद्य मंत्री ने ग्राम खांड़ा में पीसीसी सड़क का किया भूमिपूजन
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/09 नवम्बर 2022/
राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से किन्ही कारणों से वंचित हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ देने के लिए प्रदेष के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से हितलाभ देने का कार्य किया जा रहा है।
उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने ग्राम खांड़ा में पीसीसी सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, एसडीएम कमलेश पुरी, तहसीलदार भागीरथी लहरे, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, सिद्धार्थ सिंह, अनिल पटेल, शैलेन्द्र सिंह, सुनील मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि ग्राम खांड़ा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आहार अनुदान योजना, आयुष्मान निरामयम् योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना के अनुरूप स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम खांड़ा के समुचित विकास के लिए उनके द्वारा वर्ष 1980 से विधायक निर्वाचित होने के उपरांत से सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्राम खांड़ा में किए गए कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी।




