Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*शहडोल संभाग के कमिश्‍नर 3 से 6 नवम्बर तक अमरकंटक क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

शहडोल संभाग के कमिश्‍नर 3 से 6 नवम्बर तक अमरकंटक क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे

प्रवास के दौरान नर्मदा किनारे के बसाहट ग्रामों की करेंगे पदयात्रा

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट के)

अनूपपुर/02 नवम्बर 2022/

शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा 3 नवम्बर को सायं से 6 नवम्बर 2022 के अपरान्ह तक अमरकंटक क्षेत्र के प्रवास में रहकर 4 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से अमरकंटक क्षेत्र में नर्मदा के किनारे बसाहट ग्रामों का पदयात्रा भ्रमण करते हुए यात्रा के दौरान 4 एवं 5 नवम्बर को क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी करेंगे। 6 नवम्बर को भ्रमण पश्‍चात् सायं मुख्यालय शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार शहडोल संभाग शहडोल के कमिश्‍नर राजीव शर्मा 11 नवम्बर को तहसील कार्यालय अनूपपुर में फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित 2023 हेतु फोटो निर्वाचक नामावली, फोटो परिचय पत्र कार्य की समीक्षा करेंगे व अनूपपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत छिल्पा एवं धुम्मा में जल जीवन मिशन समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों का अवलोकन करेंगे।

Related Articles

Back to top button