जैतपुर विधानसभा 85के भठिया में राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के आगमन में कांग्रेसियों की उमड़ी भीड़ संजय कपूर ने भाजपा को लिया निशाने पर और कहा भ्रष्टाचार की है सरकार
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

जैतपुर विधानसभा 85के भठिया में राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के आगमन में कांग्रेसियों की उमड़ी भीड़ संजय कपूर ने भाजपा को लिया निशाने पर और कहा भ्रष्टाचार की है सरकार
रिपोर्टर -मध्य प्रदेश हेड के साथ सी.एस. राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
शहडोल/जैतपुर/भठिया
प्राप्त जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के जैतपुर विधानसभा 85 के भठिया आगमन पर कांग्रेसियों की उमड़ी भीड़ शहडोल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की अगुवाई में राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के आगमन पर कांग्रेसियों ने बैंड बाजे और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
संजय कपूर ने माता सिंहवाहिनी मंदिर प्रांगण में माता के पूजा दर्शन के बाद जैतपुर विधानसभा 85 के सभी सेक्टरों बूथों के सभी सदस्यों से मुलाकात कर आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए रणनीति बनाई और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेसियों को निर्देश भी दिए वहीं इस बैठक में हजारों की संख्या में कांग्रेसी पहुंचे और जै कमलनाथ के नारे लगाए।
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के आगमन में कांग्रेसियों ने संजय कपूर का भव्य स्वागत किया वहीं राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस संजय कपूर ने भाजपा को आड़े लेते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार की सरकार है कहीं ना कहीं प्रदेश सरकार ने योजनाओं के नाम पर जनता के साथ छलावा कर रही है संजय कपूर ने कहा कि लाडली बहना योजना की याद भाजपा को पहले क्यों नहीं आई कहीं ना कहीं चुनावी मिठाई खिलाकर भाजपा लाडली बहनों को लुभाने का प्रयास कर रही है वहीं राष्ट्रीय सचिव ने संजय कपूर कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसी के साथ मिलकर पूरे कांग्रेसियों को कार्य करना है। वहीं कांग्रेस की एकजुटता देखते हुए यह लग रहा है कि कहीं ना कहीं भाजपा को एक बड़ा झटका लग सकता है।
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर एवं राजीव गांधी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी और जनता के लिए संबोधन करते हुए बात कही।