Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*राम लखन सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ ली भाजपा की सदस्यता*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

राम लखन सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ ली भाजपा की सदस्यता

मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने दिलाई सदस्यता

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

जमुना / कोतमा

अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम लखन सिंह ने गत दिनों जमुना कॉलरी में भारतीय जनता पार्टी की एक विशाल सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अपने सैकड़ों साथियों के साथ ली

जिन्हें बाकायदा मध्य प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा का गमछा पहनाकर बाकायदा सदस्यता दिलाई ज्ञात हो कि राम लखन सिंह के साथ संतोष कुमार गुप्ता विजय कुमार साह दयाशंकर यादव राजेश गुप्ता परमेश कुमार गुप्ता राजू पटेल लाल बहादुर विश्वकर्मा लाल बहादुर शाह सोनू शाह डॉ एसके सिद्दीकी कामता महरा आदि लोग शामिल हैं ज्ञात हो कि राम लखन सिंह एक लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी के स्तंभ रहे हैं साथ ही ये बिसाहूलाल सिंह के काफी करीबी व्यक्ति हैं और जबसे बिसाहूलाल सिंह भाजपा में चले गए हैं तब से इनके भी भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी और कॉलरी क्षेत्र में कई श्रमिक संगठन के पद पर रहकर श्रमिकों की सेवा करते रहते हैं राम लखन सिंह के भाजपा में आ जाने से भाजपा और मजबूत हो गई है बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस से भाजपा में आए अपने सभी पुराने साथियों का तहे दिल से स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस अब वह कांग्रेस नहीं रह गई जो इंदिरा नेहरू जी के जमाने में थी कांग्रेश अपने रास्ते से भटक गई है भारतीय जनता पार्टी ही सही पार्टी है जो नगर जिले प्रदेश और देश का विकास करेगी।

Related Articles

Back to top button