Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*आयुष्मान भारत, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में प्रगति संतोषजनक न होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी*

अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

आयुष्मान भारत, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में प्रगति संतोषजनक न होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

कहा कार्य को प्राथमिकता में लें, प्रतिदिन की प्रगति से कराएं अवगत

रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर

अनूपपुर/29 अक्टूबर 2022/

कलेक्टर सोनिया मीना ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से आयुष्मान भारत के अंतर्गत पात्र परिवारों के पंजीयन, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए कार्य में संतोषजनक प्रगति परिलक्षित नही होने पर नाराजगी व्यक्त की।

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत तथा प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण स्नेहा जायसवाल उपस्थित थीं।

उन्होंने कहा कि कार्य को प्राथमिकता में लेकर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर योजना के कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि संबल 2.0 के संबंध में नागरिकों को जानकारी देने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें तथा योजना का प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने जनपदवार तथा नगरीय निकायवार अधिकारियों से योजनाओं के संबंध में बिन्दुवार जानकारी लेते हुए कार्य की समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button