*विमुक्त दिवस पर दी गई योजनाओं की जानकारी*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

विमुक्त दिवस पर दी गई योजनाओं की जानकारी
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ)चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर/31 अगस्त 2022/
विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु जनजातियों के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से 31 अगस्त विमुक्त दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी कलेक्टर सरोधन सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक मंजुला सेन्द्रे, श्रम निरीक्षक स्नेहा जायसवाल, पिछड़ा वर्ग निरीक्षक निकिता भल्लावी के साथ ही विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु जनजातियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु जनजातियों के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से पुरूस्कार वितरित किया गया।