*शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में रास्ट्रीय खेल दिवस सम्पन्न*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में रास्ट्रीय खेल दिवस सम्पन्न
रिपोर्टर – (संभागीय ब्यूरो चीफ) चंद्रभान सिंह राठौर के साथ विकास सिंह राठौर
बिजुरी/शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में 29 अगस्त 2022 को मेजर ध्यानचंद चंद्र जी के जन्मदिवस के रूप में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ी बच्चें सम्मिलित हुए, कार्यक्रम के उदबोधन में मेजर ध्यानचंद चंद्र के जीवनी,उनकी रास्टृ भक्ति जिसके तहत मेजर ध्यानचंद ने जर्मनी के शासक हिटलर की पेशकश को खारिज किया,अपना घाटा किया किन्तु देश भक्ति से समझौता न किया। खेल प्रतिस्पर्धाओ आदि के बारे में खिलाड़ी बच्चों को जानकारी दी गयी, और कार्यक्रम समाप्ति के बाद खिलाड़ी बच्चों ने बैडमिंटन आदि खेलों अपना प्रदर्शन दिया।कार्यक्रम में डॉ. एम. पी. प्रजापति,डॉ. नितिन सहारिया,ग्रंथपाल सत्यनारायण तिवारी,डॉ. हेमलता सोनी,डॉ. विभा सिंह के साथ बड़ी संख्या मे छात्रों की भागीदारी रही।




