*रामनगर में सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
अनुपपुर जिला मध्यप्रदेश

रामनगर में सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ) के साथ विकास सिंह राठौर
अनूपपुर / रामनगर थाना अंतर्गत 1 के 80 का कारोबार जोरों से चल रहा था जिसके लिए पुलिस द्वारा मुखबिर को सतर्क करते हुए सट्टे के कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जानकारी देने के लिए कहा गया जिसमें वही मुखबिर द्वारा पुलिस को 11 दिसम्बर 2023 को सूचना दी गई कि रामनगर आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे में आरोपी दिलीप कुमार कहार पिता सतेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी रामनगर वार्ड नंबर 10 को अवैध रूप से सट्टा खिलाते खिलाते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से नगदी 510 रूपये व सट्टा पर्ची व डाट पेन जप्त किया गया है व आरोपी के विरुद्ध रामनगर थाने में अपराध क्रमांक 10/ 23 धारा 4 (का) सट्टा कायम काम किया गया सूत्रों से प्राप्त प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र में सट्टा खिलाने सम्बंधी गतिविधियों में लिप्त रहने की सूचना में वीरेन्द्र व उमेश नामक व्यक्ति हैं जिनके द्वारा रामनगर व पुराने डोला में सट्टा पर्ची कटवाने का कार्य किया जा रहा है जिन पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही हैं जल्द ही अवैध कार्य में समलित अन्य लोगों पर भी कार्यवाही की जाएगी।
बनगवा पार्षद पति बने जन चर्चा का विषय वार्ड का विकास भूल खुद के विकास में जुटे
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नवगठित नगर परिषद बनगवां में इन दिनों चौक चौराहे पर जन चर्चा हो रही कि नगर परिषद बंनगवा के अध्यक्ष के करीबी पार्षद पति द्वारा क्षेत्र में 1 के 80 का कारोबार जोरों शोर पर कराया जा रहा जनता का प्यार व आशीर्वाद मिलने से पार्षदी प्राप्त कर अब जनता के सुखदुख में कही नजर नहीं आ रहे हैं सोसल मीडिया में बंनगवा में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की नाराजगी दिख रही है व पार्षद पति अपने 1 के 80 के फिराक में लगे हुए हैं
जिनके द्वारा राजनगर क्षेत्र में कई जगहों पर अपने लोगों द्वारा सट्टा पर्ची कटवाने का कार्य कराया जा रहा व क्षेत्र की भोली-भाली जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा जबकि वहीं पूर्व पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा पूरे अनूपपुर जिले में की जा रही सूदखोरी के मामले में भी पार्षद पति को जेल की हवा खानी पड़ी थी उसके बावजूद भी इनके हौसले अभी भी बुलंद देखे जा रहे हैं जहां पर इनके द्वारा युवा पीढ़ी के लोगों को अवैध कार्य में संलिप्त कर बर्बाद किया जा रहा है। पुलिस आखिर कब तक इनपर कार्यवाही करेंगी। थाना रामनगर पुलिस आम लोगो से अपेक्षा की हैं कि आस पास होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने में सहयोग करें।




