Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिये 12 मार्च तक किये जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिये 12 मार्च तक किये जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर में जिला कलेक्टर ऑनलाइन आवेदन.
देश की शीर्ष पाँच सौ कंपनियों में मिलेगा युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर

प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 लाख 25 हजार युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इन्टर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना के अंतर्गत एक वर्ष की इन्टर्नशिप अवधि में प्रतिमाह 5 हजार रुपये का स्टायफंड दिया जायेगा और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 6 हजार रुपये एकमुश्त दिये जायेगें।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने के लिये
www.pminternship.mca.gov.in

पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है। युवाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक किये जा सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर भी उपलब्ध है।

इच्छुक युवा रोजगार कार्यालय अथवा शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर में उपस्थित होकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिये जो युवा पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें पोर्टल पर ऑनलाइन प्रोफाइल बनाकर आवेदन करना होगा।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के व्यवसायिक वातावरण से अवगत करवाना है

जिससे उन्हें व्यवहारिक कौशल एवं कार्यानुभव प्राप्त करने में सहायता मिले।

इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button