Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*छत्तीसगढ़ कोरिया जिला में 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को मजबूर हुए अधिकारी एवं कर्मचारी*

कोरिया जिला छत्तीसगढ़

*छत्तीसगढ़ कोरिया जिला में 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को मजबूर हुए अधिकारी एवं कर्मचारी*

(कोरिया जिला से ब्यूरो चीफ रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट)

छत्तीसगढ़ अधिकारी एवं कर्मचारी दो सूत्री मांग को लेकर किया अनिश्चितकालीन आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन*

(दिनांक 22 अगस्त 2022)

2 सूत्री मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी / अधिकारी बैठे अनिश्चितकालीन आंदोलन पर……

जनकपुर:- छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों ने आज दिनांक

22 अगस्त से अपनी 2 सूत्री मांग को लेकर, शंखनाद कर

अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे यह आंदोलन जनकपुर के

पंचायत भवन प्रांगण में किया जा रहा है. जहां लगभग सभी

विभाग के कर्मचारी आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं.

यह आंदोलन का चौथा चरण है जब कर्मचारियों ने अपनी मांग छत्तीसगढ़ शासन के पास रखी है उनकी पहली मांग है कि इन्हें केंद्र सरकार के बराबर 34% महंगाई भत्ता दिया जाए और दूसरीमांग सातवें वेतनमान में गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए. वही आंदोलन में सम्मिलित कर्मचारियों का कहना है कि इसके पहले भी हम कर्मचारियों के द्वारा तीन बार आंदोलन किया गया मगर छत्तीसगढ़ की सरकार ने हमारे साथ छलावा ही किया है.

जिसके कारण हम यह चौथे चरण का अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं. वही आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का यह भी कहना है कि हमारे पड़ोसी राज्यों में ही वहां की सरकारें वहां के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 34% महंगाई भत्ता दे रही हैं. मगर हमारी छत्तीसगढ़ सरकारी हमारी बातें नहीं सुन रही है।

जबकि छत्तीसगढ़ के विधायक और मंत्री ताली बजाकर अपना वेतन बढ़ा ले रहे हैं वही हम कर्मचारी इतनी मेहनत करने के बावजूद भी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में भी अभी फैसला दिया है कि कर्मचारियों का डीए नहीं रुकना चाहिए वह उनका हक है जो उन्हें मिलना चाहिए. और यह आंदोलन कब तक चलता रहेगा जब तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आलाकमान द्वारा निर्देशित नहीं किया जाता. यह आंदोलन बीते 50 वर्षों में सबसे बड़ा आंदोलन है. जिसमें 88 संगठनों ने हिस्सा लिया है. जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले किया जा रहा है.

उनी शासन द्वारा मान्यता प्राप्त / पंजीकृत संगठनों का संपत मंच)

2 सूत्री मांग को लेकर छत्तीस, फेडरेशन
ब्लॉक एवं तहसील इकाई भरतपुर, जिला- कोरिया (छ.ग.)
निश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल

Related Articles

Back to top button