*जिले के हर-घर चलाया जाएगा तिरंगा अभियान स्व सहायता समूह की महिलाएं भी रहेगी सम्मिलित*
तहसील रघु राजनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

*जिले के हर-घर चलाया जाएगा तिरंगा अभियान स्व सहायता समूह की महिलाएं भी रहेगी सम्मिलित*
हर घर में तिरंगे
अभियान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने रामपुर बघेलान में निकाली गई तिरंगा रैली
(पढ़िए तहसील रघुराजनगर से संवाददाता पियुषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना 20 जुलाई 2022/आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत सप्ताह भर देश के प्रत्येक नागरिक अपने घरों एवं कार्यरत संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान ध्वज संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। सतना जिले में अभियान के तहत 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में अभियान को सफल बनाने कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में विभिन्न विभागों और स्व-सहायता समूहों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को हर-घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड रामपुर बघेलान और मैहर के नादन में स्व-सहायता समूह की महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मार्गों और चौराहों से तिरंगा रैली निकालकर लोंगो अभियान से रुबरु करवाया और लोंगो को 11 से 17 तक चलने वाले तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।