*रामनगर में पलटा बारातियों से भरा पिकअप,तो बारातियों की हालत हुई गंभीर*
तहसील रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश

*रामनगर में पलटा बारातियों से भरा पिकअप,तो बारातियों की हालत हुई गंभीर*
रामनगर थाना प्रभारी की सराहनीय भूमिका घायलों को पहुंचाया समय पर अस्पताल
(पढ़िए मध्य प्रदेश ब्यूरो हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)
*मध्य प्रदेश सतना जिला के अंतर्गत रामनगर :-* रामनगर थाना अंतर्गत देवरा गांव के पास बारातियों से भरा हुआ पिकअप वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP19GA2963 बताया जा रहा है पलट गया। घटना में किसी भी व्यक्ति के मृत्यु की आशंका नहीं जताई जा रही जबकि 29 लोगों को रामनगर समुदाय स्वास्थ्य में एवं 7 लोगों को जिला अस्पताल सतना में इलाज के लिए भेज दिया गया।
दरअसल पिकअप वाहन में आदिवासी समाज के लोग बैठे हुए थे जो बरही थाना क्षेत्र के इट और देवराज नगर से लौट रही बारात के बाराती थे। अज्ञात कारणों से पिकअप वाहन पलटा और सभी बाराती जख्मी हो गए जिन्हें रामनगर पुलिस प्रशासन के द्वारा समय से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
संपूर्ण घटनाक्रम में रामनगर पुलिस प्रशासन एवं थाना प्रभारी की सराहनीय भूमिका बताई जा रही है। सूचना पाते ही रामनगर थाना प्रभारी अपने हमराही स्टाफ के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचे और घायलों को जल्द से जल्द इलाज के लिए रामनगर समुदाय स्वास्थ्य अस्पताल भेजा। जहां सभी घायलों का उपचार नगर परिषद सीएमओ मेडिकल ऑफिसर आलोक अवधिया, डॉ अमित पटेल, डॉक्टर अतुल एस सोनी एवं हॉस्पिटल स्टाफ की उपस्थिति में किया गया।




