*वेदानता पावर प्लांट झालसुगुडा ओडीसा से सीटू ने कराया 18 मजदूरों का मजदूरी भुगतान*
तहसील जैतहरी जिला अनुपपूर मध्य प्रदेश

वेदानता पावर प्लांट झालसुगुडा ओडीसा से सीटू ने कराया 18 मजदूरों का मजदूरी भुगतान
रिपोर्टर – (अनुपपूर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट)
अनूपपुर/ जैतहरी
संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन जैतहरी जिला अनूपपुर के द्वारा वेदांता पावर प्लांट उड़ीसा से 18 मजदूरों का मजदूरी भुगतान कराया है। सभी मजदूर जैतहरी क्षेत्र के आसपास के रहने वाले हैं। मजदूरों का मजदूरी भुगतान हो जाने से मजदूरों में उत्साह की लहर देखते बनती है। मजदूरों का कहना है कि यदि संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन के नेता कामरेड जुगल किशोर राठौर कामरेड सहसराम चौधरी एवं कामरेड रमेश सिंह राठौर सक्रिय भूमिका नहीं निभाया होता तो मजदूरों का मजदूरी भुगतान नहीं होता। उल्लेखनीय है कि मजदूरों ने जनवरी-फरवरी 2022 में वेदांता पावर प्लांट झाड़सुगुड़ा उड़ीसा मैं काम किया था।
ठेकेदार मजदूरों का मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा था।
सभी मजदूर सीटू कार्यालय जैतहरी पहुंचकर शिकायत किया और यूनियन के अध्यक्ष कामरेड जुगल किशोर राठौर 11 मई 2022 को पत्र जारी किया। जिस पर नियोजक ने संज्ञान लेते हुए 11 जून 2022 को न्यूनतम वेतन से कम मजदूरी का भुगतान किया। यूनियन ने पुन: बकाया मजदूरी का भुगतान के लिए पत्राचार किया और आज मजदूरों का बकाया मजदूरी का भुगतान किया गया। जिससे मजदूरों में हर्ष की लहर देखी जा रही है । मजदूरों ने पूरे हिम्मत के साथ कहा कि इस यूनियन के रहते हमारे मजदूरी कोई नहीं हड़प सकता।




