Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहॉलीवुड

*अनूपपुर जिले के बीजापुरी के गुदुम बाजा नृत्य दल ने देश में जीता प्रथम पुरस्कार*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले के बीजापुरी के गुदुम बाजा नृत्य दल ने देश में जीता प्रथम पुरस्कार

कमिश्नर व कलेक्टर ने दी बधाई, कहा जिले, संभाग व प्रदेश के लिए है गौरव की बात

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

अनूपपुर/14 जून 2022/

विशाखापट्टनम में 10 से 12 जून 2022 तक जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ट्राइबल कल्चर रिसर्च एंड ट्रेनिंग मिशन के तहत आंध्रप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित जनजाति नृत्य महोत्सव 2022 में देश के 14 राज्यों के जनजातीय नृत्य दलों ने प्रतिभागिता में भाग लिया। जिसमें शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले के ग्राम बीजापुरी नंबर एक के शिवप्रसाद धुर्वे का गुदुम बाजा नृत्य ने भी हिस्सा लिया। धुर्वे ने स्वयं संगीत एवं नृत्य की अनूठी प्रस्तुति के चलते देश के विभिन्न जनजाति कलाकारों के बीच यह नृत्य अपनी पहचान दर्शकों और चयनकर्ताओं के बीच ऐसी छोड़ी की ष्वंस मोर वंस मोरष् के नारे से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। अद्भुत प्रस्तुति के लिए देश के समस्त नृत्य दलों के बीच अनूपपुर की गुदुम नृत्य दल ने प्रथम पुरस्कार एवं एक लाख रशि प्राप्त कर देश में प्रदेश, संभाग और जिले और अपने गांव को पहचान दिलाई है।

इस नृत्य दल में लक्ष्मीकान्त मार्काे, शिवप्रसाद, उमेश मसराम, वीर बहादुर धुर्वे, लामू लाल धुर्वे, श्रीचंद मार्काे, ईश्वर मरावी, राजकुमार मसराम, चरण लाल धुर्वे, मीरा मार्काे, धनेश्‍वर, प्रहलाद, फगुआ, भीम,मुनि लाल,कोदु लाल, अनिल एवं अन्य साथी शामिल हैं।

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने बीजापुरी नं. 01 के श्री शिवप्रसाद धुर्वे के नेतृत्व वाले गुदुम नृत्य दल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है कि इस नृत्य दल ने संभाग एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इससे पहले भोपाल में 26 जनवरी को लाल परेड में प्रथम स्थान हासिल किया था। दिल्ली के लाल किला परेड मैदान में बीजापुरी के कलाकारों ने वर्ष 2012 में गणतंत्र दिवस समारोह में मध्यप्रदेश नृत्य दल टीम का हिस्सा बनकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया था।
कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के बीजापुरी नं. 01 के गुदुम बाजा नृत्य दल की इस महत्वपूर्ण व गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दल के कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि जिले का यह दल जनजातीय परम्पराओं के आगे बढ़ाने के साथ ही नित नए कीर्तिमान स्थापित कर जिले को गौरान्वित करेगा।

Related Articles

Back to top button