Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला पंचायतों में अनावश्यक फाइलें रूकना नही चाहिए – कमिश्नर*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

जिला पंचायतों में अनावश्यक फाइलें रूकना नही चाहिए – कमिश्नर

जरूरतमंद लोंगो को भरपूर रोजगार मिले ऐसी कार्ययोजना बनाएं – कमिश्नर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्याें में पारदर्शिता एवं सुचिता बनाएं रखे – कमिश्नर

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)

शहडोल/14 मई 2022/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास एवं निर्माण कार्याें से संबंधित फाइलें जिला पंचायत स्तर पर अनावश्यक रूप से रूकना चाहिए, फाइलों पर त्वरित निर्णय लेकर उन पर कार्यवाही होना चाहिए। कमिश्नर का कहना था कि जिला पंचायत स्तर पर फाइलों पर निर्णय नही लेने के अभाव में ग्रामीण विकास विभाग के कार्याें में गतिरोध उत्पन्न होता है।

कमिश्नर ने फाइलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को देते हुए कहा कि सभी जिला पंचायतें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भरपूर रोजगार उपलब्ध कराने को दृष्टिगत रखते हुए रोजगारमूलक कार्याें की कार्ययोजना तैयार करें। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में जरूरतमंद लोगों को समुचित रोजगार उपचार होना चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने बुधवार को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में निर्देशित कर रहे थें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्याें में पारदर्शिता एवं सुचिता रखने के उददेश्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समय-समय पर केसबुक एवं अन्य पंजियों का भी निरीक्षण करें तथा जिला पंचायत के कार्याें में पारदर्शिता रखें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए

कहा कि शहडोल संभाग में अमृत सरोवर कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों के तहत तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत समय-समय पर निर्माणाधीन तालाबों का निरीक्षण करें तथा निर्माणाधीन तालाबों में आने वाली गतिरोधों को दूर करें। कमिश्नर ने कलेक्टरों को भी निर्देश दिए है कि वो भी निर्माणाधीन तालाबों का आकस्मिक निरीक्षण करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्याें में तेजी और गतिशीलता लाने के उददेश्य से जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लें तथा निर्माण और विकास कार्याें की जनपद स्तर पर समीक्षा करें।

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य, कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल हिमांशु चंद्र, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया इला तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर हर्षल पंचोली, उपायुक्त राजस्व मनीषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव मरावी, उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग उषा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button