*जिला कलेक्टर आदेशानुसार नामी-गिरामी प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर 19 शासकीय विद्यालयों मे समर कैंप प्रारंभ*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर आदेशानुसार नामी-गिरामी प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर 19 शासकीय विद्यालयों मे समर कैंप प्रारंभ*
(पढ़िए तहसील रघुराज नगर से संवाददाता पियुषा सिंह बघेल की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में 11 मई 2022 को आमतौर पर बड़े शहरों मे नामी-गिरामी प्राईवेट विद्यालय ग्रीष्म कालीन छुट्टियो मे अपने यहां छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन करते है। इस बार सतना जिले में प्राइवेट विद्यालयों की तर्ज पर नवाचार के रूप मे ग्रीष्म कालीन अवकाश अवधि मे शासकीय विद्यालयों मे भी 11 मई से 21 मई 2022 तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा टीएल की बैठक मे नवाचार के रूप मे जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित को शासकीय विद्यालयों मे भी समर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशन मे जिला मुख्यालय सहित विकासखंड स्तर के कुल 19 विद्यालयों मे बुधवार से समर कैंप प्रारंभ किए गए है। इन विद्यालयों मे समर कैंप की गतिविधियां प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी ने बताया कि इन समर कैंप के लिए व्यायाम निर्देशक और पीटीआई शिक्षकों की ड्यूटी प्रशिक्षक के तौर पर लगाई गई है। आज से प्रारंभ हुये समर कैंपो मे बच्चों और उनके अभिभावकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रायः शासकीय स्कूलों मे समर कैंप के आयोजन नहीं होते है। कलेक्टर अनुराग वर्मा की पहल पर सतना जिले मे नवाचार के रूप मे समर कैंप का आयोजन पहली बार शासकीय स्कूलों मे किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार जिले के 19 शासकीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उनमें महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया टोला, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 एवं 2, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
अमरपाटन, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय अमरपाटन, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय मैहर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचेहरा, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचेहरा, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागौद, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय नागौद तथा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बघेलान और शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय रामपुर बघेलान में प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाकर समर कैंप की गतिविधियों के आयोजन किये जा रहें हैं।
जिसमें विद्यालयीन बच्चे उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैं। समर कैम्प के माध्यम से विभिन्न गतिविधियो मे भाग लेकर छात्र-छात्राये न केवल ग्रीष्मावकाश का सदुपयोग कर रहे है। बल्कि उनमे रचनात्मक क्रियाशीलता की भावना उत्पन्न होती है। समर कैंप के आयोजन का उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। जिससे वे विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में दक्ष हो सकें।