Breaking Newsअन्य राज्यअपराधआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठयुवाराजस्थानराज्यरामपुरलखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहाथरसहिमाचल प्रदेशहोम

*पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी कहां जान से मारने की दे रहा है धमकी, नाबालिग बच्चों के साथ मजदूरी करके करती हूं घर का गुजारा, ऐसा पीड़ित ने लगाई थाना अमरपाटन से न्याय की गुहार*

थाना अमरपाटन जिला सतना मध्य प्रदेश

*पति के अवैध संबंध से परेशान पत्नी कहां जान से मारने की दे रहा है धमकी,नाबालिग बच्चों के साथ मजदूरी करके करती हूं घर का गुजारा,ऐसा पीड़ित ने लगाई अमरपाटन थाना से न्याय की गुहार*

(पढ़िए तहसील अमरपाटन से संवाददाता दीपक तोमर की रिपोर्ट)

आइए जानते हैं पूरा मामला मध्य प्रदेश सतना जिला तहसील अमरपाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्राम खरमसेडां शिवपुर टोला के निवासी सावित्री साहू ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा मेरा पति सौखी लाल साहू मुझे लगभग 5 सालों से प्रताड़ित करते हुए चला जा रहा है क्योंकि उसका गौंटिया जात की एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है जिसका पति जेल में सजा काट रहा है और वह जो कहती है वही करता है

जिसके कारण मुझे और मेरे बच्चों को मारपीट प्रताड़ित करते हुए चलाया रहा है मैं क्या करूं कहां जाऊं मेरे दो बच्चे मेरे गले लगे हुए हैं और मेरा पति मुझे घर का खर्चा भी नहीं देता और मुझे घर पर आकर प्रतिदिन शराब पीकर घसीट घसीट कर मरता है

एक बार मुझे मारा था तो मैं अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 15 दिन एडमिट रही हूं जिसकी शिकायत अमरपाटन थाने में भी की गई थी लेकिन अमरपाटन थाने के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई क्योंकि वह मिस्त्री एवं ठेकेदारी का काम करता है और वह पैसे वाला है

इसलिए हमें कहता है मैं कुछ भी कर सकता हूं लेकिन तुझे नहीं रखूंगा और तेरे मां-बाप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे और 06/0 5 / 2022 को मुझे फिर से घसीट घसीट कार बच्चों के सामने मारपीट कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया और कहां घर के अंदर आएगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा गोरी गोरी काट डालूंगा और मेरे बच्चों को इतना धमका कर रखा है कि मेरे बच्चे सिर्फ रोते हैं और किसी के सामने कुछ कह नहीं पाते अकेले में बच्चों से यदि प्रशासन पहुंच ताज करे तो सब कुछ बता देंगे क्योंकि मैं अपने बच्चों के साथ 2 दिन से कुछ खाई पी नहीं हूं और कल भी खुले आसमान के नीचे सोई हूं और मेरे बच्चों को खाना पीना नहीं खाने दिया

जब अमरपाटन थाने में शिकायत करने आई तो शाम के वापस गई तो मुझे फिर से लाठी लेकर आया और लाठी का गुच्चा मारकर मुझे मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर से बाहर निकाल दिया अब मैं कहां जाऊं किस से फरियाद करूं इसलिए मैं अमरपाटन थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम से निवेदन करती हूं मुझे मेरा अधिकार और मुझे न्याय दिलाने की महान कृपा की जाए क्योंकि जब पुलिस प्रशासन आता है तो उसको झूठ बोल देता है कि नहीं साहब इसको मैंने सब कुछ देकर रखा है यह झूठ बोल रही है और फिर चले जाने के बाद उसी तरह की धमकी और गाली मारपीट करता है

क्योंकि कुछ शराबी इसकी मदद करते हैं और हमारी कोई नहीं करता क्योंकि इससे सभी डरते हैं कि कौन इससे भद्दी भद्दी गालियां दिलवाई इसलिए कोई कुछ नहीं बोलता मैं सावित्री साहू हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं न्याय की गुहार लगा रही हूं कि मुझे न्याय मिले यदि न्याय नहीं मिला तो हमारे पास आत्महत्या करने की आगे कोई रास्ता नहीं है जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा
क्योंकि मुझ जैसे गरीब की कोई सुनवाई नहीं कर रहा और मैं अपने बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही हूं

Related Articles

Back to top button