Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

नवांकुर संस्थाओं ने कुंभ तीर्थ जाने वाले यात्रियों का किया स्‍वागत सम्मानित

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

नवांकुर संस्थाओं ने कुंभ तीर्थ जाने वाले यात्रियों का किया स्‍वागत सम्मानित

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों द्वारा महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों का जबलपुर ज़िले के गोसलपुर, सिहोरा में स्वागत अभिनंदन कर यात्रियों के लिए जल व्यवस्था के साथ ही स्वल्पाहार एवं चाय चाय की व्यवस्था की गई।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन पर विकासखंड सिहोरा की समस्त नवांकुर संस्थाओं के संयोजन में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

वाहनों को रूकवाकर तीर्थ यात्रियों को विश्राम के लिए व्यवस्‍था की गई और तिलक वंदन कर माला पहनकर श्रीफल व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

समिति द्वारा गंगा मैया को अर्पित करने के लिए यात्रियों को नारियल, सुपारी, हल्दी, श्रृंगार की सामग्री भेंट की गई एवं तीर्थ यात्रियों को स्वल्पाहार पानी की बोतल चाय बिस्कुट का इंतजाम भी किया गया।

Related Articles

Back to top button