Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला चिकित्सालय पन्ना में उपस्थितजनों के द्वारा शुभारम्भ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।*

पन्ना जिला मध्य प्रदेश

*जिला चिकित्सालय पन्ना में उपस्थितजनों के द्वारा शुभारम्भ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।*

(पढ़िए पन्ना जिला से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकीकृत रेफरल प्रणाली सेवाओं को भोपाल में एम्बुलेन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में एकीकृत रेफरल प्रणाली सेवाओं के अंतर्गत नवीन एम्बुलेन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय पन्ना में उपस्थितजनों के द्वारा शुभारम्भ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

कार्यक्रम में अवगत कराया गया कि नवीन सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा प्रदेश के साथ- साथ पन्ना जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी 23 एम्बुलेंस वाहनों का संचालन किया जाएगा। इनमें 10 एंबुलेंस 108 वाहन तथा 13 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस वाहन शामिल हैं। 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे के पूर्व समस्त एम्बुलेन्स को निर्धारित लोकेशन पर तैनात कर 108 कॉल सेन्टर के माध्यम से संचालन प्रारंभ किया जाएगा। 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित उपलब्धता के लिए स्मार्ट फोन में 1 मई से एप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र सहित पूर्व विधायक राजेश वर्मा, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button