Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भीषण गर्मी में पानी कि समस्याओं से जूझने को मजबूर हुये नगरवासी, जिम्मेदार मौन*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

भीषण गर्मी में पानी कि समस्याओं से जूझने को मजबूर हुये नगरवासी, जिम्मेदार मौन

जानकारी देने के बाद भी महीनों सुध नही लेते नगरपालिका बिजुरी के जिम्मेदार लिहाजा कयी मामला सीएम हेल्प लाईन तक भी जा पहुंचा है

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/बिजुरी

जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ने लगा है, वैसे-वैसे नगरपालिका क्षेत्र बिजुरी के भिन्न-भिन्न वार्डों में पानी कि समस्याऐं भी तेजी से बढ़ने लगी है, लेकिन नगरपालिका बिजुरी द्वारा नगर के लोगों को पानी कि समस्याओं से निजात दिलाने कि दिशा में कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। मसलन अलग-अलग वार्डों से पानी कि समस्याओं से जूझ रहे लोगों द्वारा सीएम हेल्पलाईन का सहारा लिया जा रहा है, इसके बाद भी लोगों कि समस्याओं का निराकरण ना तो सीएम हेल्पलाईन कर पा रही है और ना ही नगरपालिका बिजुरी। जिससे परेशान व हतास होकर लोग अब या तो पानी खरीदकर काम चला रहे हैं या फिर दूर-दराज से लाने को मजबूर है।

महीनों से बंद पडे़ है कयी वार्डों के वाटर एटीएम और बोरवेल

नगरपालिका बिजुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी और युवा अध्यक्ष ने मिलकर नगर भर में विकाश की गंगा बहा दी है, लेकिन अफसोस सिर्फ कागजों में, और लोगों के समस्याओं का समाधान कागजी विकाश से नही बल्की वास्तविक विकाश से ही सम्भव है, जिसे पूरा करने में यह दोनो जिम्मेदार जनप्रतिनिधी और अधिकारी पूरी तरह से नकाम और असफल साबित होकर रह गये हैं। नतीजतन एकाद वाॅटर एटीएम को छोड़कर बाकी नगर भर कि सारी वाॅटर एटीएम महीनों से बंद पडी़ हुयी है। वहीं विभिन्न वार्डों के बोरवेल भी महीनों से बंद होकर धरासायी के कगार तक जा पहुंची है। वार्ड क्रमांक-01 मौहरी स्थित बोरवेल महीने भर से ऐसी ही दुर्दशा का शिकार होकर रह गयी है, जहां आंगनबाडी़ केन्द्र एवं प्राथमिक पाठशाला समीप नगरपालिका बिजुरी द्वारा पूर्व में बोरवेल निर्माण कराया गया था ताकि यहां अध्यनरत बच्चों सहित मोहल्ले के लोग भी पानी का पूरा उपयोग कर सकें। किन्तु माहभर से यह बोरवेल बंद होकर जस का तस पडा़ हुआ है, जिसकी जानकारी नगरपालिका बिजुरी में देने के बाद भी नगरपालिका ने अब तक मामले पर सुध नही लिया है, जिससे आंगनबाडी़ केन्द्र व स्कूल में अध्यनरत छोटे बच्चों सहित मोहल्ले के लोग भी इस भीषण गर्मी में पानी कि किल्लत से लगातार जूझ रहे हैं।

सीएम हेल्पलाईन कि शिकायतों पर झूठा जवाब देकर आला अधिकारियों को भी करते हैं गुमराह

नगरपालिका बिजुरी द्वारा मूलभूत सुविधाओं के नाम पर लोगों को कुछ भी सुविधायें मुहैया नही कराने से कयी लोग सीएम हेल्पलाईन में शिकायत कर अपनी समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह करते रहते हैं। लेकिन सीएम हेल्पलाईन द्वारा उन शिकायतों का निराकरण करने हेतु नगरपालिका बिजुरी में प्रेषित किया जाता है, तब इनके द्वारा तरह-तरह का झूठा जवाब देकर शासन-प्रशासन को गुमराह कर दिया जाता है। या फिर मामलों को लम्बित रखा जाता है, जिससे कयी मामले बिना निराकरण के ही बंद हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button