*मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निर्देश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष ने फ्लाईओवर ब्रिज का किया अवलोकन*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

मंत्री बिसाहूलाल सिंह के निर्देश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष ने फ्लाईओवर ब्रिज का किया अवलोकन
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर / जिला मुख्यालय अनूपपुर रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के दिशा निर्देश पर 3 अप्रैल 2022 को अनूपपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने अनूपपुर फ्लाई ओवर ब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य में फ्लाई ओवर में पोल शिफ्टिंग के कार्य को लेकर अवलोकन किया इस दौरान पीडब्ल्यूडी एवं इलेक्ट्रिक विभाग कि टीम मौजूद रही जिसमे इंजीनियर भाई लाल पटेल तथा उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने पोल शिफ्टिंग को लेकर अपने विचार रखें तो वही जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने पोल शिफ्टिंग को लेकर अपने सुझाव दिए तथा निर्माण कार्य की गति निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे इस बात पर जोर देते हुए सिद्धार्थ शिव सिंह ने कहा शासन द्वारा निर्धारित किए गए समय लक्ष्य के अंदर फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो सके इस बात की चिंता संबंधित निर्माण एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारियों को करनी है जिससे कि नगर की यातायात व्यवस्था और आवागमन लोगों का सुचारु रुप से चलता रहे l चल रहे निर्माण कार्य की वर्तमान परिस्थिति और आगामी कार्य योजना को लेकर हुई बातचीत की जानकारी से मंत्री बिसाहूलाल सिंह को अवगत कराया उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।