Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*नगर परिषद डोला क्षेत्र में शुचारू रूप से पानी नही मिलने से ग्रामीणों ने फिल्टरप्लांट किया बंद*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

नगर परिषद डोला क्षेत्र में शुचारू रूप से पानी नही मिलने से ग्रामीणों ने फिल्टरप्लांट किया बंद

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ

डोला / हसदेव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजनगर ओसियम के नगर परिषद डोला में पानी की सप्लाई टैंकर के माध्यम से समस्त वार्ड में वितरण किया जाता हैं जिसमे पूर्व में नगर परिषद द्वारा 9 टैंकर के माध्यम से 36 ट्रिप से 40 ट्रिप पानी वितरण किया जाता था लेकिन विगत कुछ दिनों से कालरी द्वारा पानी का टैंडर निकाला गया था जिसमें ठेकेदार को पानी सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया जिसमें ठेकेदार द्वारा अभी 2 से 3 टैंकर के माध्यम से प्रतिदिन 10 से 12 ट्रिप पानी ही वितरण किया जा रहा था।

ग्रामीणों ने फिल्टर प्लांट बंद करवाने के साथ ही ठेकेदार व सीएमओ का किया विरोध

ग्रामीणों ने डोला सीएमओ के ऊपर आरोप लगाते हुए बोला कि नगर परिषद द्वारा पानी वितरण कराया जा रहा था लेकिन पानी का टेंडर होने के बाद से सीएमओ द्वारा परिषद में लगे पानी टैंकरो को बंद कर दिया व इस भीषण गर्मी में जनता पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो चुकी हैं जब कि पूर्व में डोला में गर्मी के मौसम में कई बार जनप्रतिनिधियों द्वारा पानी के लिए भूख हड़ताल व आमरण अनशन भी कर चुके हैं फिर भी डोला में निवास कर रहे लोगों को पानी की समस्याएं हो निजात नहीं मिल पाई हैं।

कई वार्ड में पानी की समस्या लोगों ने 181 पर की शिकायत

ग्रामीणजनों द्वारा पानी की समस्या को लेकर फिल्टर प्लांट पहुंचे तो देखा ठेकेदार के सिर्फ दो टैंकर ही उपस्थित थे जिनका विरोध करने के साथ ही लोगो ने मुख्यनगर पालिका अधिकारी मुनीन्द्र प्रसाद मिश्रा से बात कर पानी की समस्या के बारे में अवगत कराया साथ ही 181 पर शिकायत कर अपनी समस्या को बताया गया कि NH-43 पर डोला रामनगर आरटीओ वन नाका तक बस्ती में लगभग 70000 घर हैं जिनके लिए पानी की पूर्ति नगर परिषद डोला द्वारा की जा रही थी कालरी से पानी वितरण का टैंडर होने के बाद 7 अप्रैल 2022 में सीएमओ द्वारा डोला में संचालित वाटर टैंकर को बंद कर दिया गया एक तरफ गर्मी व दूसरी तरफ सीएमओ द्वारा वॉटर टैंकर संचालित ना करना गैर जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तानाशाही रवैया अपना कर क्षेत्र की जनता को पानी के लिए परेशान किया जा रहा जिसके लिए ग्रामीण सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

डोला क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था आमरण अनशन

डोला क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए कई बार ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों द्वारा आमरण अनशन भी किया गया लेकिन अनशन में बैठे जनप्रतिनिधियों को समझाइश देने के लिए आए हुए आला अधिकारियों द्वारा सिर्फ और सिर्फ आश्वासन देकर अनशन को तूड़वाया गया था लेकिन उसके उपरांत से लेकर आज दिनांक तक डोला क्षेत्र में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है डोला जहां 5 टैंकर का चलाने का टेंडर पास किया गया वहां पर 2 टैंकर ही चलाए जा रहे हैं व डोला के लोगों को भरपूर मात्रा में पानी न मिल पाना गर्मी के मौसम में बहुत ही बड़ी समस्या का विषय बना हुआ है।

गर्मी का मौसम देखते हुए ग्रामीणों ने सीएमओ से बंद हुए पानी टैंकर को की चालू करने की मांग

मुख्यनगर पालिका अधिकारी द्वारा डोला में हो रही पानी की समस्या को देखते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं जिसके उपरांत आज ग्रामीणों द्वारा फिल्टर प्लांट को बंद कराया गया व इसकी जानकारी प्रबंधन को भी उपलब्ध कराई गई लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए कालरी प्रबंधक द्वारा कहा गया कि हम पानी भरपूर उपलब्ध करा सकते हैं जितना ले जाना है ले सकते हैं लेकिन ठेकेदार सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं ग्रामीण जनों ने यह भी बताया कि जो टैंकर पानी सप्लाई के लिए नगर परिषद द्वारा लगाए गए हैं उनको क्यों बंद कराया गया साथ ही उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा जो टैंकर चलवाये जा रहे उनका कहना है कि हम सिर्फ डोला में ही पानी वितरण करेंगे ग्रामीणों द्वारा यह भी बोला गया नगर परिषद से 36 ट्रिप पानी प्रतिदिन वितरण किया जाता था और अब सिर्फ 10 से 12 ट्रिप तो जब 36 ट्रिप में पानी की पूर्ति नहीं होती थी तो 10 से 12 ट्रिप में कैसे होंगी गर्मी को देखते ग्रामीणों ने नगर परिषद डोला सीएमओं से बंद टैंकरों को भी संचालित कराने की मांग की है जिससे ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में भरपूर मात्रा में पानी मिल सके।

Related Articles

Back to top button