सतना औद्योगिक जिला है वैकेन्सी बढ़ाये-अपर कलेक्टर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की समीक्षा
सतना जिला मध्य प्रदेश

*सतना औद्योगिक जिला है वैकेन्सी बढ़ाये-अपर कलेक्टर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की समीक्षा*
(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 9 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से सतना जिले में अब तक युवाओं के पंजीयन, नियोजकों के पंजीयन और निर्धारित वैकेन्सियों की स्थिति की समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर ऋषि पवार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पंजीकृत युवाओं की तुलना में नियोजक संस्थानों के पंजीयन और वेकेंसी कम पाये जाने पर इसे बढ़ाने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी एवं आईटी प्राचार्य बीडी तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र आरएस पाण्डेय, कार्यपालनयंत्री लोक निर्माण मनोज द्विवेदी, जल संसाधन आरएस नट, कार्यपालनयंत्री नर्मदा घाटी विकास एवं वृहद सीमेन्ट प्रतिष्ठान केजेएस, प्रिज्म, केईसी, यूनिवर्सल के बल आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर ऋषि पवार ने कहा कि सतना जिले की पहचान औद्योगिक शहर के रूप में है। सतना जिले में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 36 हजार से भी अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया है। पंजीयन के मामले में सतना जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इस लिहाज से 219 नियोजक संस्थाओं का पंजीयन और निर्धारित 580 वैकेन्सी अत्यंत कम है। औद्योगिक जिला होने के नाते उद्योगों एवं संस्थानों का पंजीयन बढ़ाये और कम से कम 5 से 10 हजार वेकेन्सी निर्धारित करने का लक्ष्य तय करे। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना की नियमित समीक्षा शासन स्तर से की जा रही है।
सभी औद्योगिक संस्थान और नियोजक संस्थायें मिल जुलकर लक्ष्य की प्राप्ति में जुटे। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर जिन युवाओं को आफर लेटर मिल चुके हैं। उनसे सम्पर्क कर ई-अनुबंध की कार्यवाही करे। 13 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लांचिंग समारोह को स्थगित कर दिया गया है। योजना के लांचिंग कार्यक्रम की अगली तिथि बाद में सूचित की जायेगी।




